38वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2018


  •  14-27 नवंबर, 2018 के मध्य 38वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (38th India International Trade Fair) का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  •  इस वर्ष मेले का मुख्य विषय (Theme) ‘‘भारत में ग्रामीण उद्योग’’ (Rural Enterprises in India) है।इस वर्ष अफगानिस्तान मेले का भागीदार देश, जबकि नेपाल फोकस देश है।
  •  इस मेले का फोकस राज्य झारखंड को बनाया गया है।
  •  IITF-2018 का आयोजन वाणिज्य मंत्रालय के अधीन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जा रहा है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-14-27 नवंबर, 2018 के मध्य ‘38वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2018’ का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस वर्ष मेले का भागीदार देश है-
(a) वियतनाम
(b) अफगानिस्तान
(c) चीन
(d) जापान
उत्तर-(b)
Previous
Next Post »