भारतीय तटीय समुदायों हेतु अनुदान


  • 17-20 अक्टूबर, 2018 को मनामा, बहरीन में हरित जलवायु कोष (GCF) बोर्ड की 21वीं बैठक संपन्न हुई।
  •  यह वर्ष 2018 में हरित जलवायु कोष बोर्ड की तीसरी एवं अंतिम बैठक थी।
  •  उल्लेखनीय है कि हरित जलवायु कोष संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित कोष है।
  •  बैठक में विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई समर्थन के लिए नए कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं हेतु एक बिलियन डॉलर से अधिक की मंजूरी प्रदान की गई।
  •  19 नई परियोजनाओं में हरित जलवायु कोष से 1038 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा।
  •  इसके साथ ही निम्न उत्सर्जन एवं जलवायु-लोचशील विकास हेतु जलवायु वित्तीयन के लिए 4244 मिलियन डॉलर की परियोजनाओं का सह-वित्तीयन किया जाएगा।
  •  बैठक में भारत के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लाखों व्यक्तियों की जलवायु लोचशीलता में वृद्धि के लिए 43.4 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी गई।
  • नई परियोजनाओं को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के माध्यम से समर्थन दिया जाएगा।
  •  यह भारत द्वारा पेरिस समझौते और सतत विकास हेतु एजेंडा 2030 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदमहै।
  •  उल्लेखनीय है कि 2030 तक प्रत्येक राष्ट्र को गरीबी एवं मुखमरी को समाप्त करना है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में हरित जलवायु कोष (GCF) बोर्ड की 21वीं बैठक कहां आयोजित हुई?
(a) मनामा
(b) दोहा
(c) बैंकाक
(d) दुबई
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »