- 16 अक्टूबर, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इलाहाबाद का नाम परिवर्तित कर ‘प्रयागराज’ किए जाने का निर्णय किया गया।
- राजस्व परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई संस्तुति के आधार पर इलाहाबाद का नाम परिवर्तित किया गया है।
- राजस्व परिषद द्वारा उल्लेखित है कि प्राचीन ग्रंथों में हमारे देश में कुल 14 प्रयाग स्थल वर्णित हैं। इन 14 प्रयाग स्थलों में सिर्फ प्रयाग (इलाहाबाद) के अतिरिक्त किसी अन्य स्थल का नाम परिवर्तित नहीं किया गया था।
- इलाहाबाद नगर को प्राचीनकाल में प्रयागों का राजा अर्थात ‘प्रयागराज’ कहा जाता था।
- 1575 ई. में मुगल सम्राट अकबर ने प्रयाग का नाम परिवर्तित कर इलाहाबाद रखा था।
प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-किस मुगल सम्राट ने प्रयाग का नाम परिवर्तित कर इलाहाबाद कर दिया था?
(a) शाहजहां
(b) जहांगीर
(c) अकबर
(d) औरंगजेब
उत्तर-(c)
EmoticonEmoticon