भारत में कार्य का भविष्य रिपोर्ट


  •  अक्टूबर, 2018 में विश्व आर्थिक मंच (WEF) और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा ‘भारत में कार्य का भविष्य : समावेशन, वृद्धि एवं परिवर्तन, एक उद्यम सर्वेक्षण’ रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  •  रिपोर्ट में छोटी-बड़ी समेत 774 भारतीय कंपनियों और 5000 से अधिक युवाओं के सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
  •  रिपोर्ट के अनुसार भारत में 92% रोजगार अनौपचारिक है।
  •  अधिकांश अन्य देशों के 35-40% की तुलना में भारत में महिलाओं का जीडीपी में योगदान 17% है।
  •  भारत का महिला श्रम बल भागीदारी दर 27% है जो वैश्विक औसत 50% से कम है।
  •  विगत 5 वर्षों में तीव्र गति से बढ़ते रोजगार में नई नियुक्तियों में महिलाओं की भागादारी केवल 26% थी।
  •  अनुमान है कि यदि पुरुष श्रम बल के बराबर महिला श्रमबल की भागीदारी होगी तो भारतीय अर्थव्यवस्था में 27% की वृद्धि होगी।
  •  रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15-30 वर्ष आयु के 64% युवा व्यक्ति शिक्षा या रोजगार में नहीं हैं।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में प्रकाशित ‘भारत में कार्य का भविष्य रिपोर्ट’ से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) भारत में 92% रोजगार अनौपचारिक है।
(b) भारत में महिलाओं का जीडीपी में योगदान 17% है।
(c) भारत का महिला श्रमबल भागीदारी दर 27% है।
(d) भारत में 15-30 वर्ष की आयु के 74% युवा व्यक्ति वर्तमान में शिक्षा या रोजगार में नहीं हैं।
उत्तर-(d)
Previous
Next Post »