रबी फसलों का समर्थन मूल्य


विवरण:


  • केंद्र सरकार ने 3 अक्टूबर, 2018 को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोत्तरी की घोषणा की। समर्थन मूल्य की घोषणा कृषि लागत व मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर की जाती है। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ जाने से किसानों को 62635 करोड़ रु. की अतिरिक्त आय होगी।
  • सभी फसलों (रबी सीजन) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की घोषणा की गई है।
  • गेंहू का समर्थन मूल्य 105 रु. बढ़ाकर 1840 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • जौं की खेती की लागत 860 रु. आंकी गई हैं, जिसका समर्थन मूल्य 67% बढ़ाकर 1440  रु. कर दिया गया हैं। जो पिछले साल के समर्थन मूल्य के तुलना में 30 रु. अधिक है।
  • चना की लागत 2637 रु. प्रति क्विंटल के सापेक्ष समर्थन मूल्य 4620 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • मसूर की MSP बढ़ाकर 4475 रु. प्रति क्विंटल कर दी गई हैं। जो पिछले साल की तुलना में 225 रु. अधिक हैं।
  • रबी की प्रमुख तिलहन फसल तोरिया व सरसों का MSP 200 रु. प्रति क्विंटल बढ़ाकर 4200 रु. प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • तिलहन की फसल के अंतर्गत कुसुम के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं।
  • जिससे उसका समर्थन मूल्य 845 रु. प्रति क्विंटल बढ़कर 4945 रु. हो जायेगा।
  • इस बार धान की सामान्य वैरायटी के लिए 1750 रुपए प्रति क्विंटल MSP तय किया गया है। वहीं ग्रेड ए के लिए 1770 रुपए मूल्य तय किया गया है। इसी तरह ज्वार की हाईब्रिड क्वालिटी के लिए 2,430 रुपए और मालदंडी के लिए 2450 रुपए MSP है।

प्रश्नोत्तर:

प्रश्न- गेहू के समर्थन मूल्य में इस वर्ष कितने रूपये की वृद्धि की गयी है ?
(a) 90 रु. प्रति क्विंटल
(b) 95 रु. प्रति क्विंटल
(c) 105 रु. प्रति क्विंटल
(d) 115 रु. प्रति क्विंटल

उत्तर-(C)

प्रश्न- सामान्य धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2018-19 के लिए कितना रखा है ?
(a) 1590 रु. प्रति क्विंटल
(b) 1750 रु. प्रति क्विंटल
(c) 1790 रु. प्रति क्विंटल
(d) 1650 रु. प्रति क्विंटल

उत्तर-(b)
नोट : यह पिछले वर्ष की तुलना में 200 रूपये की वृद्धि हुई हैं |

प्रश्न- A ग्रेड धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2018-19 के लिए कितना रखा है ?
(a) 1550 रु. प्रति क्विंटल
(b) 1720 रु. प्रति क्विंटल
(c) 1790 रु. प्रति क्विंटल
(d) 1770 रु. प्रति क्विंटल

उत्तर-(d)
नोट : यह पिछले वर्ष की तुलना में 180 रूपये की वृद्धि हुई हैं |

प्रश्न- 3 अक्टूबर, 2018 को, केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 105 रु. बढ़ाकर कितने रुपये प्रति क्विंटल कर दिया
है?
(a) 1740 रु. प्रति क्विंटल
(b) 1850 रु. प्रति क्विंटल
(c) 1840 रु. प्रति क्विंटल
(d) 1600 रु. प्रति क्विंटल
उत्तर-(C)
Previous
Next Post »