UN IGME : बालमृत्यु रिपोर्ट, 2018


  • 18 सितंबर, 2018 को बाल मृत्यु अनुमान के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्संस्था समूह (UN IGME: United
  • Nationals Inter-agency Group for child Mortality Estimation) द्वारा वर्ष 2017 के दौरान बाल मृत्यु पर एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में लगभग 6.3 मिलियन बच्चों तथा किशोरों की मृत्यु हुई।
  •  इनमें 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या 5.4 मिलियन है। इसके अतिरिक्त 5-14 आयु वर्ग के बच्चों की उत्तरजीविता में सर्वाधिक सुधार देखने को मिला है।
  •  1-4 आयुवर्ग में मृत्यु दर में वर्ष 2000 से 2017 तक 60 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  •  नवजात शिशु मृत्यु दर में इस अवधि के दौरान 41 प्रतिशत की गिरावट आई।
  •  वर्ष 2017 में 118 देशों में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर, सतत विकास लक्ष्य (25/100 जीवित जन्म पर) से भी कम है।
  •  उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर के संदर्भ में वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर है।
     रिपोर्ट में भारत
  •       रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में लगभग 8,02,000 बच्चों की मृत्यु हुई, जो कि पिछले 5 वर्षों में        निम्नतम है।
  •  वर्ष 2017 के दौरान 6,05,000 नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई तथा 5-14 आयु वर्ग से संबंधित 1,52,000 बच्चों की मृत्यु हुई।
  • वर्ष 2017 में भारत में शिशु मृत्यु दर 44 प्रति 1000 जीवित जन्म पर थी।
  •  वर्ष 2017 में लिंग विशेष के संदर्भ में पुरुषों में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 39 तथा इसी
  • संदर्भ में महिलाओं में 40 प्रति हजार थी।
  UNIGME के बारे में
  •  बाल मृत्यु अनुमान के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्संस्था समूह (UNIGME) की स्थापना वर्ष 2004 में की गई थी।
  • यह बाल उत्तरजीविता लक्ष्यों से संबंधित कार्यों की प्रगति की निगरानी करता है।
Previous
Next Post »