इराक बना भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश


  •  10 सितंबर, 2018 की रिपोर्ट के अनुसार इराक द्वारा सऊदी अरबिया को अगस्त माह में पीछे छोड़ते हुए
  • भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला शीर्ष देश बन गया है।
  •  अगस्त माह में इराकी बसरा तेल प्रति दिन 1.02 मिलियन बैरल भारत को आपूर्ति की गई जो पिछले महीनेकी तुलना में 46 प्रतिशत अधिक थी।
  •  इसी माह में सऊदी अरब से आयात 5 प्रतिशत घटकर 747,000 बैरल प्रति दिन हो गया।
  •  नाइजीरिया से भारत का मासिक तेल आयात लगभग 34 प्रतिशत घटकर 279,000 बैरल प्रति दिन हो गया है।
  •  ध्यातव्य है कि ईरानी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण आयात कम हो गया है।
  • प्रतिबंधों के बावजूद ईरान तीसरे स्थान पर बना हुआ है तथा अगस्त माह में उसके द्वारा 523,000 बैरल प्रति दिन कच्चे तेल की आपूर्ति भारत को की गई।
प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें और बताये निम्न में से कौन से सत्य है-
(1) इराक, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला शीर्ष देश है।
(2) सऊदी अरब तेल आपूर्ति में कमशः दूसरे स्थान पर है।
(3) अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान, भारत को कच्चे तेल आपूर्ति के संदर्भ में क्रमशः तीसरे स्थान पर
बरकरार है।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) सभी 1,2,3
उत्तर-(d)
Previous
Next Post »