राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण


  •  17 सितंबर, 2018 को संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री महेश शर्मा ने दो महत्वपूर्ण सिंधु घाटी सभ्यता: एक परिचय (हिन्दी) और राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10 : विशेषांक का लोकार्पण किया।
  •  16 वर्षों के बाद राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का प्रकाशन किया गया है।
  •  यह बुलेटिन महानिदेशक डॉ.बी. आर. मणि के निर्देशन में पुनः शुरू की गई है जो इसके मुख्य संपादक भी हैं।
  •  राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10 :  इस विशेषांक में अनेक शोध पत्र हैं जिसमें राष्ट्रीय संग्रहालय के संग्रहण, प्रदर्शन और शिक्षा के पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है।
  •  सिंधु घाटी सभ्यता एक परिचय ‘एन इन्ट्रोडक्शन टू इन्डस वैली सिविलाईजेशन’ का हिन्दी संस्करण है।
  •  इस पुस्तक के सह-लेखक डॉ संजीव श्रीवास्तव और राजेश कुमार हैं।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-पुस्तक-सिंधु घाटी की सभ्यता: एक परिचय के सह-लेखक हैं-
(a) डॉ. अनुपम पांडेय, सुजीत बनर्जी
(b) अनुज अग्रवाल, रामचंद्र गुहा
(c) डॉ. संजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार
(d) डॉ. किरण खेर, राजेश कुमार
उत्तर-(c)
Previous
Next Post »