मध्य प्रदेश में नेशनल जेम मिशन का उद्घाटन



  • 7 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश में भोपाल स्थित मध्य प्रदेश उद्योग निगम के सभागार में नेशनल जेम (Gem Govrnment e-Market Place) मिशन का उद्घाटन किया गया।
  •  सरकारी ई-मार्केट प्लेस (Gem) पोर्टल केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के सभी शासकीय निकाय (सभी विभाग, उपक्रम, स्थानीय निकाय आदि) अपनी मांग के अनुसार सामान की खरीददारी करते हैं।
  • वर्तमान में इस पोर्टल पर 26,556 सरकारी विभाग, 1,34,502 विक्रेता पंजीकृत हैं।
  • इस पोर्टल पर पंजीकृत उत्पादों और सेवाओं की संख्या क्रमशः 4,39,825 और 3932 हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी विभागों को एक मंच पर लाखों उत्पादों से संबंधित विशेष विवरण और दरें ज्ञात होती हैं।
  • विक्रेता एवं सेवा-प्रदाताओं को पूरे देश में अपने उत्पादों और सेवाओं के विक्रय का अवसर प्राप्त होता है।
  •  केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 4 सितंबर, 2018 से 15 अक्टूबर, 2018 तक पूरे देश में सरकारी राष्ट्रीय ई- मार्केट प्लेस (जेम) मिशन पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
  • इस दौरान देश भर के विभिन्न स्थानों पर जेम वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकतम सरकारी विभागों और विक्रेताओं को पंजीकृत करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है केंद्र सरकार द्वारा इस मिशन की शुरूआत 5 सितंबर, 2018 को की गई थी।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में भोपाल, मध्य प्रदेश में नेशनल जेम (Gem-Government e -Market place) मिशन का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सरकारी ई-मार्केट प्लेस (Gem) पोर्टल केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
(b) वर्तमान में इस पोर्टल पर 26,556 सरकारी विभाग और 1,34, 502 विक्रेता पंजीकृत हैं।
(c) इस पोर्टल पर 4,39,825 उत्पाद पंजीकृत हैं।
(d) 4520 सेवाएं पंजीकृत हैं।
उत्तर-(d)
Previous
Next Post »