जम्मू कश्मीर में ऑल इंडिया रेडियो के 10kW ट्रांसमीटर का उद्घाटन


  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 2 सितंबर, 2018 को जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के पतनिटॉप (Patnitop) में ऑल इंडिया रेडियो के FM चैनल स्टेशन के 10kWट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।
  •  इससे रामबन, पतनिटॉप, डोडा, ऊधमपुर, एवं अनंतनाग जिले के स्थानीय लोगों की सूचना एवं मनोरंजन तक पहुँच संभव होगी।
  •  देश के सामाजिक आर्थिक विकास में सार्वजनिक प्रसारकों (Broadcaster) द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गई तथा एफएम ट्रांसमीटर के माध्यम से जम्मू के लोगों तक सरकार की विकास परक नीतियों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।
  • इस परियोजना से राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • ऑल इंडिया रेडियो का यह ट्रांसमीटर 101 MHz आवृत्ति पर उपलब्ध है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में जम्मू कश्मीर के किस क्षेत्र में ऑल इंडिया रेडियों के 10kW ट्रासमीटर का उद्घाटन किया गया।
(a) अनंतनाग
(b) ऊधमपुर
(c) पतनिटॉप
(d) बनिहाल
उत्तर-(c)
Previous
Next Post »