फीफा U-20 महिला विश्व कप, 2018

विवरण:
  •  फीफा (FIFA) U-20 महिला विश्व कप, 2018 फ्रांस के चार शहरों में 5-24 अगस्त, 2018 के बीच आयोजित किया गया। 6 कंफेडरेशन्स की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
  •  फाइनल मैच वानेस (Vannes) शहर में संपन्न हुआ। जापानी महिला टीम ने फाइनल में स्पेन को 3-1 से पराजित कर पहली बार U-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। इंग्लैंड ने फ्रांस को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 प्रतियोगिता में प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  •     गोल्डेन बॉल-पैट्रीसिया गुईजारो (स्पेन)
  •  सिल्वर बॉल-सओरी ताकारादा (जापान)
  •  ब्रांज बॉल-मोएका मोनामी (जापान)
  • गोल्डेन बूट-पैट्रीसिया गुईजारो (स्पेन)
  •  सिल्वर बूट-जॉर्जिया स्टानवे (इंग्लैंड)
  •  ब्रांज बूट-सओरी ताकारादा (जापान)
  •  गोल्डेन ग्लव-सैंडी मैक्लवेर (इंग्लैंड)
  •  फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड-जापान
  •  भारत की युवेना फर्नांडीज को फीफा U-20 महिला विश्व कप में सहायक रेफरी की भूमिका के लिए चुना गया था।
  • युवेना इससे पूर्व जॉर्डन में 2016 में हुए U-17 महिला विश्व कप के दौरान अधिकारी की भूमिका निभानेवाली प्रथम भारतीय महिला सहायक रेफरी बनी थीं।
प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में संपन्न फीफा U-20 महिला विश्व कप, 2018 का खिताब किस देश ने जीत लिया?
(a) जापान
(b) स्पेन
(c) इंग्लैंड
(d) फ्रांस
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »