भारतीय विदेश मंत्री की तीन देशों की यात्रा


  •  2-5 अगस्त, 2018 के मध्य विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मध्य एशिया के प्राकृतिक संसाधन संपन्न तीन देशों- कजाखस्तान किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा संपन्न की।
  •  विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य मध्य एशियाई देशों तक भारत की पहुंच को बढ़ाना और प्रगाढ़ रिश्ते कायम करना है।
  •  कजाखस्तान और भारतीय विदेश मंत्री के बीच पारंपरिक उत्पादों में विविधिता लाकर व्यापार को गति प्रदान करना व साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। कृषि उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल, ऊर्जा और रसायन जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
  •  कजाखस्तान मध्य एशिया में भारत का सबसे बड़ा कारोबार और निवेश साझेदार राष्ट्र है।
  •  किर्गिस्तान और भारत के बीच राजनीतिक वैज्ञानिक तथा तकनीकी, स्वास्थ्य और सुरक्षा समेत बहुयामी संबंध हैं।
  •  भारतीय विदेश मंत्री ने 2018-19 में शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (एससीओ) की अध्यक्षता के लिए
  • किर्गिज गणराज्य को बधाई दी।
  • 5 अगस्त, 2018 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकेत मिर्जीयोयोव से मुलाकात की और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति हुई।
  •  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ताशकंद में स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
  •  उल्लेखनीय है कि भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन ताशकंद में ताशकंद समझौता के दौरान 1 जनवरी, 1966 को हुआ था। तत्कालीन सोवियत संघ सरकार ने उनकी स्मृति में वहां स्मारक बनवाया।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-2-5 अगस्त, 2018 के मध्य भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन देशों की राजकीय यात्रा संपन्न की, उन देशों की यात्रा का सही क्रम चुनें?
(a) उजबेकिस्तान, किर्गिसतान, कजाखस्तान।
(b) किर्गिस्तान, कजाखस्तान, उजबेकिस्तान।
(c) उजबेकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान।
(d) कजाखस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान।
उत्तर-(d)
Previous
Next Post »