‘डिजिटल नार्थ-ईस्ट : विजन 2022’


  •  11 अगस्त, 2018 को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने गुवाहाटी में ‘डिजिटल नार्थ-ईस्ट :विजन 2022 जारी किया।
  • यह विजन दस्तावेज उत्तर-पूर्व के लोगों के जीवन को सुगम बनाने एवं जीवन-स्तर में सुधार लाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकीयों का लाभ उठाने पर जोर देता है।
  •  डिजिटल प्रौद्योगिकीयों के उपयोग से 50 हजार राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण किया जाएगा।
  • विजन दस्तावेज के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रदान की गई बीपीओ सीटों की संख्या अब 5000 से बढ़कर 10,000 हो जाएगी।
  •  अगले 4 वर्षों में आठ क्षेत्रों यथा-डिजिटल आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवा, डिजिटल सशक्तिकरण,
  • इलेक्ट्रानिक्स निर्माण को बढ़ावा देना, बीपीओ एवं साइबर सुरक्षा में रु. 10,000 करोड़ निवेश करने का भारत सरकार का लक्ष्य है।
  •  केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने विश्व के सबसे बड़ी नदी द्वीप ‘माजुली’ जिले में बी.पी.ओ. का शुभारंभ किया।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-कथन (A) : ‘डिजिटल पूर्वोत्तर : विजन 2022’ का उद्देश्य पूर्वोत्तर के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। कारण (R) : इस विजन डॉक्यूमेंट द्वारा भारत सरकार के सरकारी कर्मियों की तकनीकी क्षमता को बढ़ाने एवं क्षेत्र में बी.पी.ओ. की कार्यक्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य है। निम्न में से कौन-सा एक सही है?
(a) ‘A’ तथा ‘R’ दोनों सही हैं तथा ‘R’, ‘A’ की सही व्याख्या है।
(b) ‘A’ तथा ‘R’ दोनों सही हैं तथा ‘R’, ‘A’ की सही व्याख्या नहीं है।
(c) ‘A’ सत्य है तथा ‘R’ असत्य हैं।
(d) ‘A’ तथा ‘R’ दोनों असत्य हैं।
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »