सीमा हाटों पर भारत और बांग्लादेश संयुक्त समिति की पहली बैठक, 2018


  •  23-23 जुलाई, 2018 के मध्य सीमा हाटों पर भारत और बांग्लादेश संयुक्त (First Meeting of india Bangladesh Joint Committee on Border Haats) त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में संपन्न हुई।
  •  ज्ञातव्य है कि सीमा हाटों के संबंध में भारत और बांग्लादेश के बीच एक आम सहमति पत्र पर 8 अप्रैल, 2017 को हस्ताक्षर किए गए थे। 
  •  इसमें सीमा हाटों के कामकाज की समीक्षा करने तथा उसमें सुधार के लिए सुझाव और नए सीमा हाटों के लिए नए स्थान प्रस्तावित करने का प्रावधान किया गया है।
  •  इस बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा हाटों के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका पर हाटों के सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया।
  •  इस अवसर पर चार सीमावर्ती हाटों के संचालन और उनके कामकाज में सुधार के उपायों की समीक्षा की गई।
  •  साथ ही छह नए सीमा हाट बनाए जाने के लिए निश्चित समय तय किये जाने पर भी चर्चा हुई।
  •  भविष्य में सीमा हाटों के विस्तार पर भी दोनों पक्षों ने बातचीत की।
  •  इसकी अगली बैठक बांग्लादेश में होगी।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-22-23 जुलाई, 2018 के मध्य सीमा हाटों पर भारत बांग्लादेश संयुक्त समिति की पहली बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) अगरतला
(b) भुवनेश्वर
(c) ढाका
(d) कोलकाता
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »