अमृत योजना हेतु इंदौर नगर निगम द्वारा बॉण्ड जारी


  •  26 जून, 2018 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 28 जून, 2018 को इंदौर नगर निगम (मध्य प्रदेश) 170 करोड़ रुपए के बॉण्ड का पब्लिक इश्यू नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जारी करेगा।
  •  इसका उद्देश्य शहर की विकास गतिविधियों में नागरिकों की आर्थिक भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
  •  इस प्रकार का बॉण्ड जारी करने वाला इंदौर देश का तीसरा और मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम है।
  •  इस बॉण्ड से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग अटल मिशन फॉर रिज्यूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (AMRUT: अमृत) में किया जाएगा।
  •  अमृत योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में वाटर सप्लाई, सीवरेज, बाढ़ जल निकासी, अर्बन ट्रांसपोर्ट और ग्रीन स्पेस विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  •  इस योजना पर इंदौर नगर निगम द्वारा 972.26 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
  •  इस राशि में भारत सरकार और राज्य सरकार एवं नगर निगम का अंशदान क्रमशः 324.05 करोड़ रुपए और 486.13 करोड़ रुपए तथा 162.08 रुपए निर्धारित है।
  • नगर निगम द्वारा निर्धारित अंशदान राशि में भागीदारी दर्ज कराने हेतु यह पब्लिक बॉण्ड जारी किया जा रहा है।
  •  इस बॉण्ड की अवधि 10 वर्ष है, जिस पर प्रति छमाही ब्याज देय है।
  •  7 वर्ष बाद निवेशक द्वारा बॉण्ड की प्रतिवर्ष 25 प्रतिशत राशि मुक्त कराई जा सकती है।
  •  ज्ञातव्य है कि इंदौर नगर निगम से पूर्व इस प्रकार के बॉण्ड पूना और हैदराबाद नगर निगम द्वारा जारी किए जा चुके हैं।
  •  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजनान्तर्गत प्रदेश के 34 शहरों को चयनित किया गया है।
  • योजनान्तर्गत शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को 5 वर्षों की अवधि के लिए 6200 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में अमृत योजना के लिए बॉण्ड जारी करने वाला देश का तीसरा नगर निगम कौन सा होगा?
(a) पुणे नगर निगम
(b) हैदराबाद नगर निगम
(c) इंदौर नगर निगम
(d) भोपाल नगर निगम
उत्तर-(c)
Previous
Next Post »