अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018


  • 6 जुलाई, 2018 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गुजरात को भागीदार राज्य के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है।
  • गुजरात सरकार की स्वीकृति मिलना अभी शेष है।
  •  हरियाणा सरकार द्वारा इस वर्ष 7-23 दिसंबर, 2018 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किए जाने का निर्णय किया गया है।
  •  वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 17 नवंबर, से 3 दिसंबर, 2017 तक हरियाणा के कुरूक्षेत्र में
  • आयोजित किया गया था।
  •  इस महोत्सव का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।
  •  इस महोत्सव का भागीदार राज्य उत्तर प्रदेश था।
  •  इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 30 लाख लोगों ने भाग लिया था।
  •  अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, अंतरराष्ट्रीय गीता गोष्ठी, आध्यात्मिक प्रतिष्ठानों की प्रदर्शनी और गीता, महाभारत एवं श्रीकृष्ण कथा पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  •  हरियाणा सरकार द्वारा 14 से 18 दिसंबर, 2018 के मध्य आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक सांस्कृतिक संध्या भागीदार प्रदेश को समर्पित रहेगी।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिसंबर 2018 में आयोजित किए जाने वाले
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में किस राज्य को भागीदार राज्य के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
Previous
Next Post »