विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची, 2018

प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों (The World’s Most Powerful People) की सूची, 2018 8 मई, 2018 को जारी की गई। इस सूची में कुल 75 व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। विगत चार वर्षों तक इस सूची में शीर्ष
स्थान पर रहे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके पश्चात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीसरा, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को चौथा तथा अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ
है। सूची में शामिल एक अन्य भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला को 40वां स्थान प्राप्त हुआ है।
सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद 8वें स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त
हुआ है?
(a) एंजेला मर्केल
(b) शी जिनपिंग
(c) डोनाल्ड ट्रंप
(d) ब्लादिमीर पुतिन
उत्तर-(b)
Previous
Next Post »