पांचवी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018

5वीं महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 डांगहे (DongHae) सिटी, दक्षिण कोरिया में संपन्न। (13-20 मई, 2018) प्रतिभागी टीमें-चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया एवं मलेशिया।
प्रतियोगिता परिणाम-
स्वर्ण-दक्षिण कोरिया
रजत-भारत
कांस्य-चीन
फाइनल में दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय टीम को 1-0 से पराजित किया।
दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता है।
इससे पूर्व दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2010 एवं 2011 में यह खिताब जीता था।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक वर्ष 2016 (चौथी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी)
में जीता था।
भारतीय हॉकी टीम की फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्रश्नोत्तर-
प्रश्न-हाल ही में संपन्न पांचवी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 का खिताब किसने जीता।
(a) दक्षिण कोरिया
(b) भारत
(c) चीन
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »