एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2018

विवरण:
अंतरराष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 8वां संस्करण तेहरान, ईरान में 1-3 फरवरी, 2018 के मध्य संपन्न हुआ।
आयोजन स्थल - अफताब इंग्हेलाब कॉम्प्लेक्स
कजाखस्तान ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य (कुल 12) पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
भारत के एलक्य दासन ने चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर फर्राटा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (6.67 सेकंड) के साथ कांस्य पदक जीता।
इससे पूर्व 60 मीटर में राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड 6.87 सेकंड था जो वर्ष 2009 में समीर मोन ने बनाया था।
भारत 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में शीर्ष 5 देश
रैंक देश
स्वर्ण
रजत
कांस्य
कुल
1. कजाखस्तान
7
4
1
12
2.  ईरान
5
9
10
24
3. कतर
4
3
2
9
4. चीन
3
2
 1
6
5. कुवैत
3
1
2
6
Previous
Next Post »