विविध समाचार (24-29 दिसंबर 2018)



  1. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 24 दिसंबर 2018 को ‘प्रिंस, पेट्रन एंड पेट्रिआर्क – महाराजा जगतजीत सिंह ऑफ़ कपूरथला’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  2. महाराष्ट्र राज्य के बाहर व्यापार प्रतिनिधियों की नियुक्ति करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  3. 27 दिसंबर 2018 को असम में चिरांग जिले में ऐई नदी के तट पर तीसरे द्विजिंग महोत्सव का उद्घाटन किया गया था।
  4. 25 दिसंबर 2018 को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ का उद्घाटन किया गया।
  5. भारत ने 23 दिसंबर 2018 को अपनी परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की-अग्नि- IV मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  6. 22 दिसंबर 2018 को इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रेट के तटीय शहरों में सुनामी आ ग़ई।
Previous
Next Post »