एशिया और प्रशांत के प्रमुख संकेतक, 2018


विवरण:

  • 10 सितंबर, 2018 को मनीला फिलीपीन्स स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा ‘एशिया और प्रशांत के प्रमुख संकेतक, 2018’ रिपोर्ट को जारी किया गया। यह एशियाई विकास बैंक द्वारा एशिया और प्रशांत क्षेत्र हेतु जारी की जाने वाली रिपोर्ट की वार्षिक शृंखला का 49वां संस्करण है।
  • यह रिपोर्ट एशियाई विकास बैंक के 48 क्षेत्रीय सदस्यों के लिए आर्थिक, वित्तीय, सामाजिक और पर्यावरणीय संकेतकों की व्यापक सांख्यिकी उपलब्ध कराती है।
  • विकासशील देशों में 1.90 डॉलर प्रतिदिन (2011 की क्रय शक्ति समता) पर जीवित रहने वाले लोगों का हिस्सा वर्ष 2002 में 33.7% से कम होकर वर्ष 2013 में 8.9% हो गया।
  • इस कमी के बावजूद इस क्षेत्र में 330 मिलियन से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं।
  • एशिया और प्रशांत में गर्भावस्था, शिशुजन्म के समय और उसके पश्चात मरने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष 2000 में 264 मौतें प्रति 1 लाख जीवित जन्म से कम होकर वर्ष 2015 में 123 मौते प्रति 1 लाख जीवित जन्म हो गई।
  • इसी प्रकार 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में शिशु मृत्युदर वर्ष 2000 में 69 मौतें प्रति 1 हजार जीवित जन्म से कम होकर वर्ष 2016 में 33 मौतें प्रति 1 हजार जीवित जन्म हो गई।
  • वर्ष 2017 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र की संयुक्त जनसंख्या 4141 मिलियन हो गई जो विश्व की कुल जनसंख्या का 55% है।
  • वर्ष 2017 में विश्व की 10 सर्वाधिक जनसंख्या वाली अर्थव्यवस्थाओं में से 5 एशिया में स्थित थीं, जिनमें से दो सर्वाधिक जनसंख्या वाली अर्थव्यवस्थाएं चीन (1390 मिलियन लोग) और भारत (1316 मिलियन लोग) हैं।
  • वर्ष 2050 में एशिया और प्रशांत में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या 15 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों से अधिक हो जाएगी।
  • वर्ष 1970 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या विश्व में शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या की दो-तिहाई थी।
  • वर्ष 2017 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 10 में 9 बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत थे।क्रम शक्ति समता के आधार पर वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में एशिया एवं प्रशांत का हिस्सा वर्ष 2000 क 30.1% से बढ़कर वर्ष 2017 में 42.6% हो गया।
  • तीन अर्थव्यवस्थाओं नामतः चीन, भारत और जापान का एशिया एवं प्रशांत के कुल उत्पादन में हिस्सा वर्ष 2000 में लगभग 63% से बढ़कर वर्ष 2017 में 70% से अधिक हो गया।
  • एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2016 से 2017 तक सर्वाधिक तीव्र औसत जीडीपी वृद्धि दर अर्मेनिया और नेपाल (प्रत्येक 7.5%) में थी।
  • वर्ष 2017 में विश्व की शीर्ष तीन धन प्रेषण (Remittances) प्राप्त करने वाली अर्थव्यवस्थाएं एशिया में थी, जो भारत (69 बिलियन डॉलर), चीन (63.9 बिलियन डॉलर) और फिलीपीन्स (32.8 बिलियन डॉलर) हैं।
  • मोबाइल फोन धारक के संदर्भ में विश्व की शीर्ष 5 विकाशील, अर्थव्यवस्थाओं में से 3 एशिया एवं प्रशांत की हैं, जिनमें चीन (पहला), भारत (दूसरा) एवं इंडोनेशिया (चौथा) है और ये तीनों वैश्विक मोबाइल फोन धारकों में 38% का योगदान करते हैं।
  • एशिया और प्रशांत क्षेत्र का वैश्विक सकल ऊर्जा उपयोग में हिस्सा वर्ष 2000 में 29.4% की तुलना में वर्ष 2015 में 42.2% हो गया।
  • कुल वैश्विक ऊर्जा उत्पादन में एशियाई और प्रशांत क्षेत्र का हिस्सा वर्ष 2000 में 23.9%  से बढ़कर वर्ष 2015 में 34.4% हो गया।
  • शीर्ष पांच कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जक देश क्रमशः चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया एवं इंडोनेशिया हैं। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कुल कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 85% से अधिक का योगदान करते हैं।
  • वर्ष 2014 में कुल वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड में एशिया और प्रशांत क्षेत्र का योगदान लगभग आधा था।
  • वर्ष 2017 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक राजकोषीय घाटे वाले देश क्रमशः ब्रुनेई दारुस्सलाम (9.9%), मंगोलिया (6.2%), पाकिस्तान (5.8%) और म्यांमार (5.7%) हैं।
  • वर्ष 2017 में जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सरकारी खर्च के उच्चतम हिस्सा वाले देश क्रमशः नौरू (99.9%), मार्शल द्वीप (65.1%), टोंगा (50.4%) और सोलोमन द्वीप (49.9%) हैं।

प्रश्नोत्तर:

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वर्ष 2017 में क्रय शक्ति समता पर एशिया और प्रशांत का हिस्सा वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 42.6% था।
(ii) एशिया और प्रशांत क्षेत्र से 2002 से 2013 के मध्य लगभग 780 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले।

उपर्युक्त में से कोन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों
(d) न तो (i) और न ही (ii)

उत्तर-(c)
Previous
Next Post »