ओडिशा सरकार ने "मो जीबन" कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में मो जीबन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। "मो जीबन" कार्यक्रम की शुरूआत COVID-19 महामारी की रोकथाम करने के लिए की गई है।

मो जीबन कार्यक्रम के माध्यम से ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग अपने घर से बाहर जाएंगे, तो वे घर पर कोरोनावायरस ला सकते हैं जो उनके परिवार को प्रभावित करेगा।

इसके अलावा उन्होंने लोगो से अपने घर में प्रवेश करने से पहले ओडिशा के लोगों से कम से कम 20 सेकंड के लिए हाथ धोने का आग्रह किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
Previous
Next Post »